आप सभी ने बतौर छात्रा के तौर पर या सिविल सेवा में नौकरी की चाह में नागरिक शास्त्र बढ़ा होगा। आप वहाॅ पर भारतीय संविधान व उससे जुड़े उसके विभिन्न अंग व उनके कार्यप्रणाली के साथ एक पारदर्शी व्यवस्था को बनाने के लिए किस प्रकार से कार्य किया जाता है वह सभी आप ने पढ़ा होगा और जब कार्यपालिका का कोई अधिकारी अपने अधिकारों का गलत उपयोग करते हुए किसी पार्टी को सत्ता तक ले जाने का काम करने लगें तो समय रहते एक निष्पक्ष प्रेस का काम होता है, कि वह इसको जनता के साथ देश के जिम्मेदार लोग मुख्य तौर पर न्यायाधिरण के समक्ष रखें आज चंढ़ीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election) में हुई धांधली में हुई सुनवाई व आयें फैसले के बाद यह कह सकते है, कि इस देश कुछ निष्पक्ष प्रेस व सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) तो है।

सोमवार को चंढ़ीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election) को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सुनवाई करनी शुरू किया, और सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि पीठासीन अधिकारी ने एक पार्टी के मेयर को सत्ता दिलवाने के लिए मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि एक बार फिर चंढ़ीगढ़ मेयर के लिए पड़े वोटों की गिनती करने का आदेश दिया है, साथ ही साथ पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के उस बयान को भी खारिज कर दिया कि, मतपत्रा खराब हो चुके थे। सुप्रीम कोर्ट ने पीठासीन अधिकारी को उन मतपत्रों में हुई खराबी को दिखाने के लिए भी कहा, आखिर में अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने उन 8 मतों को भी वैध करार दिया है।
चंढ़ीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election) को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती
आप को बता दें कि चंढ़ीगढ़ मेयर पद (Chandigarh Mayor Election) के लिए पड़े मतों में से जिन मतों को पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह (Anil Masih) ने खराब कर एक पार्टी को लाभ पहँुचाने की कोशिश थी अब, उनको जोड़कर गिनती किया जायेगा। ऐसे हम आप को बता दें कि जोड़ तोड़ में माहिर माने जाने लगी भाजपा ने इस फैसले का अनुमान लगा लिया था, अभी हाल के दिनों में चंढ़ीगढ़ नगर निगम चुनाव (Chandigarh Mayor Election) में जीत कर आये आप पार्षदों मेें से कुछ ने भाजपा में छलांग लगाई है।
अब आप को बतातें है, कि इस रिटर्निंग आफिसर अनिल मसीह पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश महोदय, ने किस-किस प्रकार के टिप्पणी की। आप को बता दें कि, जहाँ पर मुख्य न्यायाधीश महोदय ने कहा कि ‘‘क्या आप ने मतपत्रों पर क्राॅस बनाया था या नहीं’’ जिस पर इस अधिकारी ने जवाब देने में आना कानी कि तो फिर सीजेआई चंद्रचूड ने दवाब के साथ पूछा ‘‘आप ने मतपत्रों पर क्राॅस बनाया था हाँ या ना’’ जिसके बाद इस अधिकारी ने स्वीकार किया कि हाँ उसने यह किया था।
यही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने चंढ़ीगढ़ मेयर चुनाव में इस अधिकारी द्वारा एक पार्टी को सत्ता दिलाने की ललक और इसकी इस ललक को सीसीटीवी के सान्ध्य प्राप्त होने के बाद अपनी इससे पूर्व की सुनवाई में कहा था कि यह तो ‘‘लोंकतंत्रा की हत्या’’ है। उन्होनें कहा हम साफ विडियों में देख पा रहे है, कि यह चुनाव में फर्जीवाड़ा कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने उस दिन अपनी कार्यवाही में कहा हम चुप नही बैठेगें, हम ऐसा नही होने देंगें।
आप को बता दें कि, इस रिटर्निंग आफिसर को बता था कि, वहाॅ वर कैमरा लगा हुआ है और उसकी सभी गतिविधियों को कैद कर रहा है लेकिन उस आफिसर ने एक बार फिर चुनाव प्रणाली, उसकी गरिमा, उसकी पारदर्शिता, उसपर होने वाले जनता के विश्वास को नजर अंदाज किया। आज यह जो विडियों देश के सभी लोगों तक पहुँचा वह आने वाले किसी भी चुनाव को किस प्रकार से सोचेगें, किसी भी नतीजों का संदेह नहीं उठेगा।
नवनीत मिश्र
प्रधान सम्पादक
निर्भीक इंडिया (हिंदी दैनिक)

निर्भीक इंडिया (NIRBHIK INDIA) एक समाचार पत्र नही अपितु 244 साल से भी लम्बे समय से चल रहे पत्रकारिता की विचारधारा है, जो हमेशा लोकतंत्र के चारो स्तम्भ को मान्यता देने एवं जनता सर्वोपरि की विचारों का प्रतिनिधित्वकत्र्ता है। आप सभी हमारे साथ जुड़े अपने तन, मन व धन से हमें ताकत दें जिससे कि हम आप (जनता) के लिए आप (जनता) के द्वारा, आप (जनता) के आदेशों पर केन्द्र से सवाल करते हुए एक पूर्ण लोकतंत्र बना सकें।

निर्भीक इंडिया केवल एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि पत्रकारिता के उन मूल्यों का पुनर्जन्म है जो सदियों पुराने हैं। भारत के समाचार पत्रों के पंजीयक (RNI) द्वारा पंजीकृत, हमारे सफर की औपचारिक शुरुआत जून 2023 में हुई। तकनीकी रूप से हम अभी नए हैं, लेकिन हमारी वैचारिक जड़ें अत्यंत गहरी और समृद्ध हैं।
हम उस पत्रकारिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं जिसका लिखित इतिहास 244 साल पुराना है। हम उस निर्भीकता का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने राजा राममोहन राय जैसे समाज सुधारकों के माध्यम से सती प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। हमारा उद्देश्य आज के दौर में उसी स्पष्टवादिता और साहस को जीवित रखना है। हम सिर्फ खबरें नहीं पहुँचाते, बल्कि समाज के सामने सच का आईना रखते हैं।
आइए, निर्भीक पत्रकारिता के इस अभियान में हमारे साथ जुड़ें और एक जागरूक भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
———————————————————————————————————————–
Nirbhik India is a registered newspaper with the Registrar of Newspapers for India (RNI), officially embarking on its journey in June 2023. While we may be “young” in terms of our registration date, the spirit of journalism we represent is centuries old.
We carry forward a 244-year-old legacy of fearless reporting—a tradition that empowered visionaries like Raja Ram Mohan Roy to challenge deep-rooted social evils like Sati and child marriage. Even as a new entrant in the digital and print space, our commitment remains rooted in that same historic courage.
We don’t just report the news; we uphold the truth without fear or favor. Join us in this mission to revive authentic journalism. Be a part of our journey as we strive to keep the flame of truth burning bright in modern India.
Connect with us and support the voice of integrity.

You must be logged in to post a comment.