सीएम सिटी गोरखपुर में एक बार फिर बुलडोजर गर्जा इस बार बुलडोजर गोरखपुर नगर निगम (Gorakhpur Nagar Nigam) का था, जिसके निशाने पर गोरखपुर के असुरन चौक (Asuran Chowk) से धर्मशाला पुल (Dharmshala over bridge) तक के बीच दायें हाथ पर सड़क किनारे रहने वाले लोग थे।



निर्भीक इंडिया- गोरखपुर नगर निगम (Gorakhpur Nagar Nigam) के बुलडोजर ने सड़क किनारे नाली के ऊपर रहने वाले गरीब लोगो के झोपड़ी के बने आशियाने को तोड़ दिया। जिन लोगो पर कार्रवाई किया गया वह इस स्थान पर कई दशकों से रह रहे है। स्थानीय लोगों में नोटिस को लेकर भी काफी मतभेद देखने को मिला तो वही नगर निगम गोरखपुर के अपर नगर आयुक्त का तर्क भी अलग दिखा।
विडियो कवरेज
गोरखपुर नगर निगम (Gorakhpur Nagar Nigam) के बुलडोजर ने तोड़े गरीबों के आशियाने, तबाह किये व्यापार-
पूरा मामला नाली की सफाई और निर्माण का बताया जा रहा है। नाली को लेकर वहॉ रह व व्यापार कर रहे लोगो का कहना है कि यह नाला बरसाती है। यहॉ किसी भी प्रकार का पानी नहीं रूकता। इस नाली में किसी भी प्रकार पानी का प्रवाह नहीं होता है।


नाली को लेकर लोगो से जानकारी मिला कि, यह नाली बने लगभग एक दशक से ज्यादा समय बीत चुका है। जब निर्भीक इंडिया के संवाददाता ने पड़ताल किया तो हमारे कैमरे ने यह पकड़ा कि इसमें पानी का प्रवाह ही नहीं था इसमें केवल व केवल मिट्टी का अंबार भरा हुआ था।
नाली असुरन से दायें हाथ से शुरू होकर धर्मशाला बाजार बॉयज पालिटेक्निक तक जाता है। इस दूरी तक इस नाली पर बने कच्चे बॉस बल्ली के ढॉचा को नगर निगम के गोरखपुर के बुलडोजर ने जमीदोज कर दिया।
तोड़े गये आशियाने के लोगो का क्या कहना है
निर्भीक इंडिया हिन्दी दैनिक के संवाददाता ने इस दौरान उन सभी लोगो से बात किया, जिसमें अधिकतर लोगो से यह पूछा गया कि क्या आपको नोटिस मिला था, जवाब में अधिकतर ने कहा कि उनको कोई सूचना नहीं मिला, लेकिन कुछ लोगो ने स्मार्टफोन पर नोटिस दिखाया।




वही ऐसे लोग जिनके पास कोई ऐसा स्मार्टफोन का व्यवस्था नहीं था तो वह इससे अनभिज्ञ थे। संवाददाता ने इसकी फिजीकल कापी भी ढूढ़ा लेकिन व कही दिखा नही न किसी ने वह होने की बात कही।
लोगो का दावा है, कि वह इस स्थान पर कई दशकों से अपना व्यापार कर रहे है। आप को यह भी बता दें कि, यहॉ पर मुख्य तौर टेराकोटा के व्यापारी है जो सड़क किनारे बैठकर दीया या मिट्टी के सामान बेचते है।
अपर नगर आयुक्त गोरखपुर (Additional Municipal Commissioner Gorakhpur) की क्या रही प्रतिक्रिया
निर्भीक इंडिया के संवाददाता ने अपर नगर आयुक्त (Additional Municipal Commissioner Gorakhpur) से बात की। नगर आयुक्त गोरखपुर से भी हमारे संवाददाता ने बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होने कैमरे पर कुछ नही बोला।

अपर नगर आयुक्त गोरखपुर (Additional Municipal Commissioner Gorakhpur) ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, लोगो को फिलहाल इस लिए हटाया गया, क्योकि नाली की सफाई हो रही है। उन्होने नोटिस को लेकर यह भी कहा कि, नोटिस चस्पा किया गया था, घोषणा भी की गई थी।
अपर नगर आयुक्त गोरखपुर (Additional Municipal Commissioner Gorakhpur) से संवाददाता ने पूछा क्या आप यदि इनको हटा रहे तो क्या उनको स्थानानंतरित करने के लिए व्यवस्था कर रहे है। उन्होने कहा कि हम इससे पहले भी गोरखपुर में ऐसे कई स्थानों पर कर चुके है हमारे पार योजना है अगर इनको स्थानानंतरित किया गया तो हम इस सर्वे करकें जानकारी एकत्र करेंगे।

निर्भीक इंडिया (NIRBHIK INDIA) एक समाचार पत्र नही अपितु 244 साल से भी लम्बे समय से चल रहे पत्रकारिता की विचारधारा है, जो हमेशा लोकतंत्र के चारो स्तम्भ को मान्यता देने एवं जनता सर्वोपरि की विचारों का प्रतिनिधित्वकत्र्ता है। आप सभी हमारे साथ जुड़े अपने तन, मन व धन से हमें ताकत दें जिससे कि हम आप (जनता) के लिए आप (जनता) के द्वारा, आप (जनता) के आदेशों पर केन्द्र से सवाल करते हुए एक पूर्ण लोकतंत्र बना सकें।

निर्भीक इंडिया केवल एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि पत्रकारिता के उन मूल्यों का पुनर्जन्म है जो सदियों पुराने हैं। भारत के समाचार पत्रों के पंजीयक (RNI) द्वारा पंजीकृत, हमारे सफर की औपचारिक शुरुआत जून 2023 में हुई। तकनीकी रूप से हम अभी नए हैं, लेकिन हमारी वैचारिक जड़ें अत्यंत गहरी और समृद्ध हैं।
हम उस पत्रकारिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं जिसका लिखित इतिहास 244 साल पुराना है। हम उस निर्भीकता का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने राजा राममोहन राय जैसे समाज सुधारकों के माध्यम से सती प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। हमारा उद्देश्य आज के दौर में उसी स्पष्टवादिता और साहस को जीवित रखना है। हम सिर्फ खबरें नहीं पहुँचाते, बल्कि समाज के सामने सच का आईना रखते हैं।
आइए, निर्भीक पत्रकारिता के इस अभियान में हमारे साथ जुड़ें और एक जागरूक भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
———————————————————————————————————————–
Nirbhik India is a registered newspaper with the Registrar of Newspapers for India (RNI), officially embarking on its journey in June 2023. While we may be “young” in terms of our registration date, the spirit of journalism we represent is centuries old.
We carry forward a 244-year-old legacy of fearless reporting—a tradition that empowered visionaries like Raja Ram Mohan Roy to challenge deep-rooted social evils like Sati and child marriage. Even as a new entrant in the digital and print space, our commitment remains rooted in that same historic courage.
We don’t just report the news; we uphold the truth without fear or favor. Join us in this mission to revive authentic journalism. Be a part of our journey as we strive to keep the flame of truth burning bright in modern India.
Connect with us and support the voice of integrity.

You must be logged in to post a comment.