गोरखपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना बड़हलगंज पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी झीनक यादव को गिरफ्तार किया है, जिसका आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

निर्भीक इंडिया संवाददाता (नवनीत मिश्र)- शातिर अपराधी झीनक यादव के ऊपर हत्या, लूट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट जैसे 21 गंभीर मामलों में वांछित था। यह गिरफ्तारी गोरखपुर पुलिस के लिए नाक का सवाल बन गया था। इसके साथ ही इस अपराधी की गिरफ्तारी ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है।
Table of Contents
कैसे पकड़ा गया शातिर अपराधी झीनक यादव?
यह मामला तब शुरू हुआ जब 24 अगस्त, 2025 को एक व्यक्ति इलाज के लिए पटना चौराहा स्थित पर आया और उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर थाना बड़हलगंज में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना बड़हलगंज के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उप-निरीक्षक आदित्य उपाध्याय और उनकी टीम को अभियुक्त की तलाश में लगाया गया। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी झीनक यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद शातिर अपराधी झीनक यादव के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। इस बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) और 111 को भी जोड़ा गया है।
शातिर अपराधी झीनक यादव के 21 मुकदमों का विवरण
अभियुक्त झीनक यादव पुत्र स्व. पराग यादव निवासी ग्राम थुन्ही बाजार लेडुआपार थाना झगहां, गोरखपुर का आपराधिक इतिहास बेहद चौंकाने वाला है। उस पर सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे गोरखपुर के विभिन्न थानों जैसे गगहा, गोला, झगहा, खजनी, पिपराईच, सिकरीगंज, बाँसगांव और खोराबार में पंजीकृत हैं। इन मुकदमों में दर्ज धाराएँ उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाती हैं:
- हत्या और हत्या का प्रयास: उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामले दर्ज हैं।
- लूट और चोरी: लूट (392) और चोरी (379) के कई मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं, जिनमें चोरी की संपत्ति को जानबूझकर रखने के आरोप (411) भी शामिल हैं।
- गैंगस्टर एक्ट: वह तीन बार उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट (3(1)) के तहत भी वांछित रहा है, जो यह साबित करता है कि वह संगठित अपराध में शामिल था।
आर्म्स एक्ट: उस पर अवैध हथियारों (आर्म्स एक्ट) से संबंधित कई मामले भी हैं।
इन मुकदमों की सूची इस प्रकार है:
मु0अ0सं0- 522/25 धारा- 303(2) BNS थाना- बड़हलगंज
मु0अ0सं0- 09/17. धारा- 401 भादसं0 थाना- गगहा
मु0अ0सं0- 10/17. धारा- 3/25 आर्मस एक्ट थाना- गगहा
मु0अ0सं0- 179/2024 धारा- 3/25 आर्मस एक्ट थाना- गगहा
मु0अ0सं0- 260/2017 धारा- 379,411 भादसं0 थाना- गोला
मु0अ0सं0- 229/2015 धारा- 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना- झगहा
मु0अ0सं0- 241/2018 धारा- 307 भादसं0 व 25 आर्मस एक्ट थाना- झगहा
मु0अ0सं0- 661/2020 धारा- 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना- झगहा
मु0अ0सं0- 332/2018 धारा- 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना- खजनी
मु0अ0सं0- 117/2015 धारा- 392, 411 भादसं0 थाना- पिपराईच
मु0अ0सं0- 16/2018 धारा- 392, 411 भादसं0 थाना- सिकरीगंज
मु0अ0सं0- 402/2017 धारा- 392, 411 भादसं0 थाना- बाँसगांव
मु0अ0सं0- 54/2018 धारा- 392, 411 भादसं0 थाना- बाँसगांव
मु0अ0सं0- 481/2025 धारा- 317(2) बी0एन0एस0 थाना- गगहा
मु0अ0सं0- 242/2017 धारा- 379 भादसं0 थाना- गोला
मु0अ0सं0- 149/2016 धारा- 392, 411 भादसं0 थाना- झगहा
मु0अ0सं0- 466/2017 धारा- 392, 411 भादसं0 थाना- खजनी
मु0अ0सं0- 116/2013 धारा- 302,394,412 भादसं0 थाना- खोराबार
मु0अ0सं0- 121/2013 धारा- 147,148,149,307 भादसं0 3, 25, 27 आर्मस एक्ट थाना- खोराबार
मु0अ0सं0- 231/2014 धारा- 41,411,419,420,467,468 भादसं0 थाना- झगहा
आगे की कानूनी कार्यवाही
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा। इस गिरफ्तारी से न सिर्फ चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है, बल्कि एक ऐसे अपराधी को भी सलाखों के पीछे भेजा गया है जो लंबे समय से गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में अपराध कर रहा था। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने में मददगार साबित होगी।

निर्भीक इंडिया (NIRBHIK INDIA) एक समाचार पत्र नही अपितु 245 साल से भी लम्बे समय से चल रहे पत्रकारिता की विचारधारा है, जो हमेशा लोकतंत्र के चारो स्तम्भ को मान्यता देने एवं जनता सर्वोपरि की विचारों का प्रतिनिधित्वकत्र्ता है। आप सभी हमारे साथ जुड़े अपने तन, मन व धन से हमें ताकत दें जिससे कि हम आप (जनता) के लिए आप (जनता) के द्वारा, आप (जनता) के आदेशों पर केन्द्र से सवाल करते हुए एक पूर्ण लोकतंत्र बना सकें।

You must be logged in to post a comment.