निर्भीक इंडिया समाचार पत्र के प्रधान संपादक ने यह निर्णय लिया है कि राष्ट्र की अस्मिता और शहीदों के रक्त से सींचे गए बलिदानों से बड़ा कोई India vs Pakistan match या Asia cup नहीं हो सकता। यह एक ऐसा अटल सत्य है, जिसे देश का प्रत्येक नागरिक अपनी धमनियों में अनुभव करता है। परंतु ऐसा प्रतीत होता है कि क्रिकेट की दुनिया में, विशेषकर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने इस सच्चाई को भुला दिया है।

Table of Contents
निर्भीक उद्घोषणा : देश से बड़ा कोई Asia cup या India vs Pakistan match नही
जब भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को Asia cup में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ खेलने के लिए हरी झंडी दिखाई गई, तो यह निर्णय केवल खेल के मैदान तक सीमित नहीं रहा; यह हमारी राष्ट्रीय चेतना और नैतिकता पर एक सीधा प्रहार था। “निर्भीक इंडिया” इस निर्णय को राष्ट्र के स्वाभिमान पर एक आघात मानते हुए, इस पूरे Asia cup समेत India vs Pakistan का बहिष्कार करने का ऐलान करता है। यह हमारा जनघोष है, हमारा नैतिक स्टैंड है और उन लाखों देशवासियों की भावना का प्रतिनिधित्व है, जो अपने शहीदों का अपमान स्वीकार नहीं कर सकते।
यह एक विचित्र विडंबना है कि हम इतनी जल्दी उन बलिदानों को भुला देते हैं, जो हमारे सुरक्षा के लिए दिए गए। क्या हम भूल गए कि जिन वीर जवानों ने अपनी जवानी, अपने परिवार और अपने प्राणों को हमारी सीमाओं पर न्यौछावर किया, चाहे वह पुलवामा में हो या हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले में, वे किसकी साजिश का शिकार बने?
वे उस आतंकवाद के शिकार हुए, जिसकी जड़ें पाकिस्तान की सरज़मीं में गहरी हैं और जिसे वहीं से निरंतर पोषण मिलता है। जब उन्हीं के साथ, उन्हीं के प्रायोजित खेल के मैदान में, हम कंधे से कंधा मिलाकर खेलने को तैयार हो जाते हैं, तो यह केवल एक मैच नहीं रह जाता। यह उन बलिदानों, उन आँसुओं और उन अनाथ हुए बच्चों का अपमान है, जिनकी पीड़ा को हम कभी माप नहीं सकते। यह उन वीर माताओं का अपमान है, जिन्होंने अपने लाल को देश के नाम कुर्बान कर दिया।
India vs Pakistan match और एशिया कप पर बीसीसीआई की खोखली नीति
बीसीसीआई द्वारा India vs Pakistan match खेलने का तर्क बिल्कुल खोखला और सुविधापूर्ण है। खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है; यह किसी भी राष्ट्र की प्रतिष्ठा, उसकी संस्कृति और उसकी सामूहिक भावनाओं का वाहक होता है। जब भारत की टीम पाकिस्तान के साथ मैदान में उतरती है, तब पूरा विश्व इसे सिर्फ दो टीमों का मुकाबला नहीं मानता, बल्कि इसे दोनों देशों के जटिल और संवेदनशील रिश्तों का प्रतीक मानता है।
इस मुकाबले को भुनाकर, क्रिकेट से मिलने वाली करोड़ों की आय पाकिस्तान की झोली में जाना, उन शहीदों की विधवाओं और अनाथ बच्चों पर एक तमाचा है, जिन्होंने अपने पिता और पति को मातृभूमि के लिए खो दिया। क्या उन आंसुओं की कोई कीमत नहीं है? क्या उन बलिदानों के सामने कुछ घंटों के क्रिकेट मनोरंजन का कोई मूल्य है?
इस साल के India vs Pakistan Asia Cup 2025 की चर्चाएं और India vs Pakistan Asia Cup 2025 tickets की बिक्री ने जिस प्रकार की हलचल पैदा की है, वह बताती है कि यह निर्णय कितना व्यापारिक और असंवेदनशील है। खेल की आड़ में होने वाले इस व्यापार ने राष्ट्र की भावनाओं को ताक पर रख दिया है।
India vs Pakistan today match live के प्रसारण से मिलने वाले विज्ञापन और राजस्व की चमक में हमें उन शहीदों की शहादत का अपमान होता हुआ दिखाई नहीं देता। यह एक ऐसा सौदा है, जिसमें हमारे राष्ट्र का स्वाभिमान दांव पर लगा है। यही कारण है कि PAK vs India today match की हर ख़बर, हर विश्लेषण, हर टिप्पणी हमारे लिए अस्वीकार्य है।
“निर्भीक इंडिया” स्पष्ट घोषणा करता है कि न तो इस मैच और न ही पूरे एशिया कप से जुड़ी कोई भी खबर या विज्ञापन हमारे अख़बार अथवा पोर्टल पर प्रकाशित होगी। यह हमारा जनघोष है और यही हमारी ओर से बीसीसीआई की नीतियों तथा टीम इंडिया की भागीदारी का कड़ा विरोध है। हम सिर्फ स्वयं नहीं रुकेंगे।

India vs Pakistan Asia cup live का कवरेज, समाचार या विज्ञापन चलाने वाले अखबारो, समाचार चैनलों का करे बहिष्कार
हम समस्त पाठकों, देश के सभी देशभक्त नागरिकों से आह्वान करते हैं कि वे भी India vs Pakistan asia cup live की कवरेज कर रहे किसी भी समाचार पत्र, चैनल, पोर्टल अथवा रेडियो माध्यम का बहिष्कार करें। ऐसे माध्यम, चाहे छोटे हों या बड़े, यदि पाकिस्तान की छवि को चमकाने का जरिया बनते हैं, तो वे अनजाने ही राष्ट्रविरोधी भूमिका निभा रहे हैं। आज हमें अपनी देशभक्ति को केवल भावनाओं तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि उसे अपने हर कदम में दिखाना है।
India vs pakistan asia cup prediction और अन्य भविष्यवाणियों के मायाजाल से बाहर निकलकर हमें यह सोचना होगा कि क्या हमारा नैतिक कर्तव्य हमें यह करने की अनुमति देता है? क्या हम उस देश के साथ व्यापार और खेल का संबंध बना सकते हैं, जो निरंतर हमारे देश में अशांति और रक्तपात का कारण बनता है? “निर्भीक भारत” का यह बहिष्कार केवल एक समाचार नीति नहीं है, यह हमारी वैचारिक लड़ाई है। हम मानते हैं कि खेल का आनंद तभी सार्थक है जब वह राष्ट्र की गरिमा के विरुद्ध न हो। पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना केवल खेल नहीं, बल्कि हमारे शहीदों के खून पर व्यापार करना है।
आज आवश्यकता है स्पष्ट निर्णयों की। या तो हम शहीदों की स्मृति का सम्मान करें, या फिर खेल के नाम पर उनके लहू से विश्वासघात। “निर्भीक भारत” ने अपना मार्ग चुन लिया है—संपूर्ण एशिया कप का बहिष्कार। अब बारी देशवासियों की है कि वे अपनी आत्मा की आवाज़ सुनें और तय करें कि उनके लिए क्या बड़ा है—राष्ट्र का सम्मान या कुछ घंटों का क्रिकेट मनोरंजन।
प्रधान संपादक
निर्भीक इंडिया समाचार पत्र

निर्भीक इंडिया (NIRBHIK INDIA) एक समाचार पत्र नही अपितु 245 साल से भी लम्बे समय से चल रहे पत्रकारिता की विचारधारा है, जो हमेशा लोकतंत्र के चारो स्तम्भ को मान्यता देने एवं जनता सर्वोपरि की विचारों का प्रतिनिधित्वकत्र्ता है। आप सभी हमारे साथ जुड़े अपने तन, मन व धन से हमें ताकत दें जिससे कि हम आप (जनता) के लिए आप (जनता) के द्वारा, आप (जनता) के आदेशों पर केन्द्र से सवाल करते हुए एक पूर्ण लोकतंत्र बना सकें।

You must be logged in to post a comment.