गोरखपुर (Gorakhpur) । शहर और आसपास की प्रमुख खबरों के साथ ‘निर्भीक इंडिया’ लेकर आया है ‘गोरखपुर फटाफट’ (Gorakhpur Fatafat) सेक्शन। यहाँ पढ़ें यातायात से लेकर न्याय और रेलवे से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें।
गोरखपुर फटाफट (Gorakhpur Fatafat) : अतिक्रमण पर चला गोरखपुर पुलिस का डंडा, 1000 से ज्यादा गाड़ियों का चालान
गोरखपुर फटाफट (Gorakhpur Fatafat) में पहली खबर शहर की यातायात व्यवस्था (traffic management) को दुरुस्त करने के लिए गोरखपुर पुलिस (Gorakhpur Police) ने बड़ा अभियान चलाया है। रुस्तमपुर चौराहे से आजाद चौक तक चलाए गए इस अभियान के तहत सड़क पर लगे अवैध ठेले, खोमचे हटाए गए। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने 11 दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए उनके सामान जब्त किए। यातायात पुलिस ने नो-पार्किंग में खड़ी 89 चार पहिया और 193 दो पहिया गाड़ियों का चालान किया। इसके अलावा, 12 वाहनों को क्रेन से खींचकर यातायात यार्ड पहुंचाया गया। कुल मिलाकर, 1041 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई।

साइबर अपराध पर जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया गया अलर्ट
गोरखपुर फटाफट (Gorakhpur Fatafat) में दूसरी खबर साइबर क्राइम (cybercrime) के बढ़ते मामलों को देखते हुए गोरखपुर की साइबर सेल टीम ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। 6 अगस्त को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MMMUT) और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज जाफरा बाजार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को डिजिटल अरेस्ट, फेक न्यूज, म्यूल अकाउंट और सोशल मीडिया सुरक्षा (social media security) जैसे विषयों पर जानकारी दी। साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। [यहां देखें: साइबर सुरक्षा टिप्स]

ऑपरेशन कनविक्शन (Operation Conviction): दो मामलों में अपराधियों को आजीवन कारावास और सजा
- पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश (Yogi government) द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ के तहत गोरखपुर में दो बड़े मामलों में अपराधियों को सजा सुनाई गई।
- हत्या का मामला: 2019 में बड़हलगंज में हुई हत्या के आरोपी ओमप्रकाश तिवारी उर्फ डब्लू तिवारी को न्यायालय ने आजीवन कारावास और 25,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
- हत्या के प्रयास का मामला: 2000 में बांसगांव थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों – जंगसेर सिंह, गंगेश सिंह और संतोष सिंह को 6-6 साल का कारावास और 10,000-10,000 रुपये का अर्थदंड दिया गया। पुलिस की प्रभावी पैरवी के कारण इन मामलों में अपराधियों को सजा मिली। [अधिक पढ़ें: यूपी पुलिस की कार्रवाई]
डीडीयू गोरखपुर (DDU Gorakhpur) में BA प्रथम वर्ष के लिए सत्यापन
गोरखपुर फटाफट (Gorakhpur Fatafat) में चौथी खबर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर (DDUGU) में बी.ए. प्रथम वर्ष के अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रवेशार्थियों (छात्र और छात्राओं) के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 7 अगस्त को दीक्षा भवन के प्रथम तल पर किया जाएगा। यह सत्यापन रैंक 527 से 3984 तक के अभ्यर्थियों का सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा।
गोरखपुर रेलवे से जुड़ी दो अहम घोषणाएं
रेलवे कार्य स्थगित: गोविन्दनगर-टिनिच-गौर-बभनान रेल खंड पर 11 और 12 अगस्त को होने वाला नान इंटरलॉक कार्य अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय और मार्ग से चलेंगी।
एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव: यात्रियों की सुविधा के लिए 22535 रामेश्वरम्-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव पुदुक्कोट्टेै स्टेशन पर अस्थाई रूप से दिया गया है। यह ट्रेन सुबह 03:33 बजे पहुंचकर 03:35 बजे प्रस्थान करेगी।

निर्भीक इंडिया (NIRBHIK INDIA) एक समाचार पत्र नही अपितु 245 साल से भी लम्बे समय से चल रहे पत्रकारिता की विचारधारा है, जो हमेशा लोकतंत्र के चारो स्तम्भ को मान्यता देने एवं जनता सर्वोपरि की विचारों का प्रतिनिधित्वकत्र्ता है। आप सभी हमारे साथ जुड़े अपने तन, मन व धन से हमें ताकत दें जिससे कि हम आप (जनता) के लिए आप (जनता) के द्वारा, आप (जनता) के आदेशों पर केन्द्र से सवाल करते हुए एक पूर्ण लोकतंत्र बना सकें।

निर्भीक इंडिया केवल एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि पत्रकारिता के उन मूल्यों का पुनर्जन्म है जो सदियों पुराने हैं। भारत के समाचार पत्रों के पंजीयक (RNI) द्वारा पंजीकृत, हमारे सफर की औपचारिक शुरुआत जून 2023 में हुई। तकनीकी रूप से हम अभी नए हैं, लेकिन हमारी वैचारिक जड़ें अत्यंत गहरी और समृद्ध हैं।
हम उस पत्रकारिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं जिसका लिखित इतिहास 244 साल पुराना है। हम उस निर्भीकता का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने राजा राममोहन राय जैसे समाज सुधारकों के माध्यम से सती प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। हमारा उद्देश्य आज के दौर में उसी स्पष्टवादिता और साहस को जीवित रखना है। हम सिर्फ खबरें नहीं पहुँचाते, बल्कि समाज के सामने सच का आईना रखते हैं।
आइए, निर्भीक पत्रकारिता के इस अभियान में हमारे साथ जुड़ें और एक जागरूक भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
———————————————————————————————————————–
Nirbhik India is a registered newspaper with the Registrar of Newspapers for India (RNI), officially embarking on its journey in June 2023. While we may be “young” in terms of our registration date, the spirit of journalism we represent is centuries old.
We carry forward a 244-year-old legacy of fearless reporting—a tradition that empowered visionaries like Raja Ram Mohan Roy to challenge deep-rooted social evils like Sati and child marriage. Even as a new entrant in the digital and print space, our commitment remains rooted in that same historic courage.
We don’t just report the news; we uphold the truth without fear or favor. Join us in this mission to revive authentic journalism. Be a part of our journey as we strive to keep the flame of truth burning bright in modern India.
Connect with us and support the voice of integrity.

You must be logged in to post a comment.